सदियों से ढलान पर टिका है ये रहस्यमयी पत्थर, संतुलन को लोग बताते हैं चमत्कार! जानिए..

म्यांमार के मोन राज्य (Mon State) में एक रहस्यमयी पत्थर है, जो सदियों से चमत्कारिक रूप से एक दूसरे पत्थर की ढाल पर टिका हुआ है. इसके संतुलन को लोग भगवान बुद्ध का चमत्कार बताते हैं.

 



 

 

 

यही वजह है कि इसे क्यैकटियो पगोडा Kyaiktiyo Pagoda), जिसे गोल्डन रॉक के नाम से भी जाना जाता है. यह एक फेमस बौद्ध तीर्थ स्थल है. अब इससे जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप गोल्डन रॉक के संतुलन को देख कर आप भी हैरान रह जाएंगे.

 

 

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर ये वीडियो @stunningworlds नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसके कैप्शन में बताया गया है कि, ‘क्यैकटियो पगोडा म्यांमार के मोन राज्य में एक प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थल है. यह एक छोटा पगौडा (24 फीट) है, जो ग्रेनाइट शिला पर बना है, जिस पर उपासकों द्वारा सोने की पत्तियां चिपकाई गई हैं.’ ये क्लिप मूल रूप से स्मिथसोनियन चैनल की वीडियो का हिस्सा है, जिसका पूरा वीडियो आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

https://twitter.com/stunningworlds/status/1741326741736677875?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1741326741736677875%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

 

 

 

वायरल वीडियो में क्यैकटियो पगोडा को लेकर अहम जानकारी बताई गई है. बताया गया है कि यह म्यांमार (पहले बर्मा) के सबसे लोकप्रिय तीर्थ स्थलों में से एक है. इसके प्राकृतिक आश्चर्य को कहानियों द्वारा पवित्र बना दिया गया है. यह पत्थर 25 फीट ऊंचा है, जो एक ढलाव वाली जगह पर टिका हुआ है. यह लोगों को चकित करने वाला लगता है. बता दें कि पगौडा एक प्रकार का बौद्ध मंदिर होता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

 

क्या सोने का है ये पत्थर?

गोल्डन रॉक असल में सोने का नहीं है. बुद्ध धर्म को मानने वाले लोग इस पत्थर को बहुत ही पवित्र मानते हैं, इसलिए जब वे यहां दर्शन के लिए आते हैं, तो अपने साथ सोने की पत्तियां (Gold Leaves) लाते हैं और श्रद्धा स्वरूप इनको इस पत्थर पर चिपकाते हैं, जिस वजह से ये पत्थर सोने की तरह सुनहरा दिखता है. यही वजह है कि इसका नाम ‘गोल्डन रॉक’ पड़ गया है जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!