Farmer Problem : सहकारी बैंकों में राशि लेने किसानों की भीड़ जुट रही, लंबी लाइन की वजह से किसानों को परेशानी, घण्टों बाद मिल रही राशि

जांजगीर-चाम्पा. जिले के सहकारी बैंकों में राशि लेने किसानों की भीड़ जुट रही है. लंबी लाइन की वजह से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है. घण्टों लाइन लगने के बाद किसानों को मुश्किल से राशि मिल पा रही है. बैंक ने 25 हजार लिमिट तय किया है. ऐसे में एक किसान को एक दिन में 25 हजार दिया जा रहा है. इस तरह बैंकों के सामने सुबह से ही भीड़ जुट जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Rape Arrest : शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, उत्तरप्रदेश से आरोपी गिरफ्तार...

सहकारी बैंकों से बोनस और धान बिक्री की राशि किसानों को वितरण किया जा रहा है. इस दौरान बैंकों में राशि कम आ रही है और किसानों के लिए लिमिट तय कर दिया गया है. इस वजह से किसानों को परेशानी हो रही है. ऐसे हालात में किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है और घंटों तक लाइन लगानी पड़ रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Big News : अकलतरा में जिला सहकारी बैंक की उपाध्यक्ष रजनी साहू की थार कार में बदमाशों ने की तोड़फोड़, कार हुई क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!