जनवरी 2024 होगा धमाल क्योंकि आ गया है साउथ की मचअवेटेड फिल्म कैप्टन मिलर का ट्रेलर, लोग बोले- टूटेंगे सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

नई दिल्ली: जनवरी 2024 धमाकेदार होने वाला है क्योंकि बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन औऱ दीपिका पादुकोण की फाइटर से पहले साउथ की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसके लगातार ट्रेलर सामने आ रहे हैं. इसी बीच एक्टर धनुष की मचअवेटेड फिल्म कैप्टन मिलर का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. केवल 13 घंटे में ही इस ट्रेलर को 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं फैंस इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर कहते हुए दिख रहे हैं.

 



12 जनवरी को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही कैप्टन मिलर का ट्रेलर दो मिनट से ज्यादा का है, जो कि स्वतंत्रता-पूर्व भारत पर आधारित एक ड्रामा को दिखाता है. फिल्म में धनुष डकैत है, सैनिक है या बचावकर्ता? इसके कई पहलू ट्रेलर में देखने को मिले हैं.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

ब्रिटिश शासित भारत में स्थापित ट्रेलर वाइलेंट सीन्स भी देखने को मिले हैं, जिसमें धनुष को खतरनाक एक्शन करते हुए भी देखा जा सकता है. उन्हें अपने गांव और उसकी खदान को बचाने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते देखा जा सकता है. लेकिन आखिर में ट्विस्ट है कि एक समय धनुष अंग्रेजों के साथ एक सैनिक के रूप में काम करते थे और उन्हें कैप्टन मिलर कहा जाता था.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

अरुण माथेश्वरन द्वारा निर्देशित, कैप्टन मिलर में धनुष के अलावा प्रियंका अरुल मोहन, शिवराज कुमार, निवेदिता सतीश, विनायकन और संदीप किशन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. जबकि फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है. गौरतलब है कि पिछले दिनों कैप्टन मिलर की रिलीज डेट आगे बढ़ने की खबरें आई थीं, जिसका कारण 12 जनवरी को आयलान जैसी फिल्मों का रिलीज होना कहा जा रहा था.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!