Suicide : युवक ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंची पुलिस, IT एक्ट के मामले में गया था जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कुलीपोटा गांव में युवक कामेंद्र लहरे ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली है. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और तफ्तीश में जुटी हुई है. कामेंद्र लहरे, एक कंपनी में सेल्समैन के पद पर कार्यरत था.

 



पुलिस के मुताबिक, कुलिपोटा गांव के रहने वाले कामेंद्र लहरे द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि उसकी लाश फंदे पर लटकी हुई थी. इसके बाद पंचनामा कार्रवाई की गई और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घटना के बाद आसपास में सनसनी फैल गई है और परिजन सदमे में हैं.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

मामले में यह भी बात सामने आई है कि कामेंद्र लहरे को आईटी एक्ट की धारा के तहत जेल हुआ था और वह 19 दिसंबर को जमानत पर जेल से बाहर आया था. फिलहाल, मामले में परिजन का बयान लिया जा रहा है और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!