अग्निवीरों को 4 साल के सेवाकाल समाप्त होने के बाद भी मिल सकता है मौका, भर्ती नियमों में हो सकता है बड़ा बदलाव

अग्निनीवरों की भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव हो सकता है। अभी तक चार वर्ष के कार्यकाल के नियुक्त होने वाले इन अग्निवीरों को सेवाकाल समाप्त होने के बाद भी मौका मिल सकता है। इस मामले पर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल रक्षा मंत्रालय विचार कर रहा है। संभव है कि आगामी कुछ समय मे इस मुद्दे पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सके।

 



इस मीडिया रिपोर्ट में यह बताया गया है कि हाल ही संसद में पेश हुई एक रिपोर्ट में यह सलाह दी गई है कि अग्निवीरों के सर्विस पीरियड खत्म होने के बाद आपात परिस्थितियों में उनकी सेवाएं ली जा सकती हैं, क्योंकि चार साल के सेवाकाल के दौरान यह अग्निवीर पूरी तरह से ट्रेंड और यंग होते हैं। वहीं, एक्ससर्विस मैन की एज ज्यादा हो चुकी है। इसलिए इनका दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक डाटाबेस तैयार होना चाहिए, जिससे विपरीत परिस्थितियों में उन्हें दोबारा फौरन बुलाया जा सके। हालांकि, इस संबंध में कब तक फैसला लिया जा सकता है, इस संबंध में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

फिलहाल, रिक्रूटमेंट रुल्स के मुताबिक, 25 फीसदी अग्निवीर को ही स्थायी किया जाता है, जबकि अन्य 75 फीसदी को चार वर्ष के बाद बाहर कर दिया जाता है। अब ऐसे में, अगर आपात परिस्थितियों के लिए अग्निवीरों को दोबाराबुलाया जाता है तो फिर उम्मीदवारों को बड़ी सहूलियत मिल सकती है। हालांकि, अभ्यर्थी एक बात का ध्यान रखें कि फिलहाल , अग्निवीरों की भर्ती के नियमों में बदलाव को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक सूचना की जांच करने के लिए इंतजार करें और ऑफिशियल वेबसाइटस पर विजिट करते रहें।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!