School News : ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में अंर्तराष्ट्रीय हिन्दी दिवस पर विषेष गतिविधि आयोजित

जांजगीर. ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर द्वारा संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में दिनांक 10 जनवरी 2024 को विश्व हिंदी दिवस पर विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में सर्वप्रथम प्रार्थना प्रांगण में संस्था के हिंदी शिक्षिकाओं द्वारा विद्यार्थियों को विश्व हिंदी दिवस की विशेषता एवं महत्ता के बारे में बताया गया।

 



सर्वप्रथम हिंदी शिक्षिका श्रीमती हन्ना बंजारे द्वारा बताया गया कि पहला हिंदी दिवस सन् 10 जनवरी 1974 को महाराष्ट्र के नागपूर में आयोजित किया गया था। इस महा-सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य विश्व भर में हिंदी का प्रसार करना था। नागपूर में हिंदी दिवस के आयोजन के बाद सबसे पहले यूरोपीय देश नार्वे के भारतीय दूतावास ने पहली बार विश्व हिंदी दिवस मनाया था।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : कृषि विभाग ने खाद की कालाबाजारी पर फिर की कार्रवाई, 3 निजी दुकानों में मारा छापा, 3943 बोरी खाद जब्त किया गया, गोदाम को सील किया गया... पढ़िए डिटेल में...

इसके बाद दूसरा और तीसरा हिंदी दिवस भारतीय नार्वे सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के तत्वाधान में लेखक सुरेश चन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में बहुत धूम-धाम से मनाया गया था। भारत के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने साल 2006 को घोषणा किया था कि प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाएगा। तब से हम हिंदी दिवस बहुत धूम-धाम से मनाते है। इन्होंने अपनी वाणी को विराम एक हिंदी कविता के साथ दिया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप का बड़ा बयान, ...तो वित्तमंत्री ओपी चौधरी को जांजगीर आगमन पर दिखाया जाएगा काला झंडा... सियासत गरमाई...

तत्पश्चात् हिंदी शिक्षिका श्रीमती आशा राठौर ने कहा कि हर साल विश्व हिंदी दिवस के लिए एक अनोखी थीम तय की जाती है इस वर्ष हिंदी दिवस का विषय हिंदी की पारम्परिक ज्ञान को कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जोडना है। उन्होंने हिंदी दिवस की बधाई देते हुए अपनी वाणी को विराम दिया।

तत्पश्चात् हिंदी शिक्षिका श्रीमती विजयलता राठौर ने बच्चों को विश्व हिंदी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमे हिंदी भाषा पर गर्व करना चाहिए तथा हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करना चाहिए।

इस कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति एवं सहभागिता सराहनीय रही।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : जिला जेल में मिले एड्स के 4 बंदी, जिला अस्पताल में जांच कराने पर मिले HIV पॉजिटिव, जेल में संचालित हॉस्पिटल के माध्यम से दी जा रही दवा, बिलासपुर सिम्स में भी कराया जाता है चेकअप...
error: Content is protected !!