Accused Arrest : 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी महिला को डभरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती. डभरा पुलिस ने किरारी गांव में महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.



डभरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नानू बाई रात्रे, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखी हुई है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी महिला नानू बाई रात्रे के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Big Action : 4 ट्रकों से 82 लाख से अधिक का अवैध कबाड़ जब्त, छाल पुलिस ने बेरियर पर नाकेबंदी कर अवैध कबाड़ से लोड 4 ट्रकों को पकड़ा, 4 आरोपी चालक गिरफ्तार, सभी ट्रकों में भरे मिले अवैध स्क्रैप, किसी के पास वैध दस्तावेज नहीं, 81 टन से अधिक लोहा, पाइप, एंगल व स्क्रैप जब्त, 48 लाख के वाहनों सहित बड़ी जब्ती कार्रवाई...

पुलिस ने किरारी गांव निवासी आरोपी महिला नानू बाई रात्रे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!