Sakti Big News : सक्ती कलेक्टोरेट के चपरासी ने अपने ससुराल फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. फगुरम चौकी क्षेत्र के झर्रा गांव में सक्ती कलेक्टोरेट के चपरासी भूषण प्रसाद जगत ने अपने ससुराल के मुक्तिधाम के पास पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है.

 



फगुरम चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोरमुड़ा गांव निवासी भूषण प्रसाद जगत, अपने ससुराल झर्रा गांव गया था और मुक्तिधाम के पास पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या करने कर ली. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है. चपरासी भूषण प्रसाद जगत ने आत्महत्या क्यों की है, यह अभी पता नहीं चला है. परिजन के बयान से आत्महत्या के कारण का पता चल सकेगा. मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!