JanjgirChampa Big update : धारदार हथियार से हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल, पहले भी दूसरे मामलों में आरोपी जा चुका है जेल, विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के कोसा गांव में धारदार हथियार से हत्या करने वाले आरोपी अशोक धीवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी अशोक धीवर आदतन बदमाश है, जो पहले में अलग-अलग मामले में जेल जा चुका है. पुलिस ने बताया, आपसी विवाद में हत्या हुई थी.

 



पुलिस के मुताबिक, कोसा गांव में अशोक धीवर ने 17 जनवरी को आपसी विवाद में गणेश बर्मन की धरदार हथियार से हत्या कर दी थी. वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी. पुलिस द्वारा परिजन का बयान लिया गया था.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

आरोपी अशोक धीवर, कुछ दिन पहले वह आर्म्स एक्ट में जेल गया था और जेल से छूटने के बाद हत्या की संगीन वारदात को अंजाम दे दिया है. इससे पहले भी वह जेल जा चुका है. कोसा में हुई हत्या के मामले में आरोपी अशोक धीवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!