बुधवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, बिजनेस और करियर में होगी उन्नति..

नई दिल्ली: Budhwar Ke Upay: हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान शिव जी के पुत्र भगवान गणेश जी को समर्पित है। इस दिन विधिपूर्वक भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना और व्रत का करने का विधान है। ज्योतिष कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन गणपति बप्पा की पूजा करने की राय देते हैं। मान्यता के अनुसार, भगवान गणेश जी की पूजा करने से सौभाग्य और आय में बढ़ोतरी होती है। साथ ही शुभ कामों में सफलता हासिल होती है। ज्योतिष शास्त्र में भगवान गणेश जी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए उपाय करने का विधान है। अगर आप जीवन के आर्थिक संकट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन यहां बताए गए उपाय अवश्य करें।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

 

 

-अगर आप जीवन में किसी तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में बुधवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान गणेश जी पूजा की करें। इस दौरान निम्न मंत्र का 21 बार जाप करें और भगवान जी को नारियल चढ़ाएं। ऐसा करने से जीवन की सभी समस्याएं खत्म होती हैं।

 

 

 

 

वक्रतुण्ड महाकाय

सूर्यकोटि समप्रभ।

निर्विघ्नं कुरु मे देव

सर्वकार्येषु सर्वदा॥

-आर्थिक संकट से छुटकारा पाने के लिए बुधवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल का अर्घ्य अर्पित करें। इसके बाद भगवान गणेश जी का विधिपूर्वक अभिषेक करें और उनकी पूजा कर विशेष भोग लगाएं। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से भगवान गणेश जी की कृपा से आर्थिक संकट दूर होते हैं।

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

 

 

 

-बिजनेस और करियर में उन्नति और तरक्की पाने के लिए बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा करने के बाद श्रद्धा अनुसार साबुत मूंग दाल किसी गरीब को दान करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है। इससे बिजनेस और करियर में वृद्धि होती है।

 

 

 

-अपनी मनचाही मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा के दौरान उन्हें दुर्वा और शमी का पत्ता चढ़ाएं। इस उपाय को हर बुधवार को करने से इंसान की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!