JanjgirChampa News : आम आदमी पार्टी के पूर्व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. आनंद प्रकाश मिरी भाजपा में शामिल, भाजपा को जांजगीर-चाम्पा लोकसभा में मिलेगी ज़बरदस्त मज़बूती

जांजगीर-चाम्पा. इंजी. आनंद प्रकाश मिरी जो आम आदमी पार्टी से हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष सहित सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ त्याग पत्र दिये थे, अब भारतीय जनता पार्टी में पूरे दल बल के साथ सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ रायपुर में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सानिध्य में शामिल हो गये है।



मिरी के भाजपा प्रवेश से आम आदमी पार्टी लगभग छत्तीसगढ़ में शून्य होने की कगार में पहुँच चुकी है, जिस तरह से आनंद प्रकाश मिरी ने पूरे प्रदेश में घूम घूम के संगठन निर्माण किये थे और आम आदमी
पार्टी की रायपुर , बिलासपुर के साथ अकलतरा विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की महा रैली का आयोजन करवाया था वो किसी से छुपा नहीं है।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में रेत माफिया पर कसेगा शिकंजा’, अब लगेगा 5 लाख तक का जुर्माना... डिटेल में पढ़िए...

मिरी ने अकलतरा विधानसभा से मज़बूती से चुनाव लड़कर राजनीतिक गलियारों में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हो गये।

सतनामी समाज से आने वाले शिक्षित , युवा और साधन संपन्न इंजी. आनंद प्रकाश मिरी जाँजगीर-चाँपा ज़िले के ग्राम कोटमीसोनार के निवासी हैं, वे बहुत ही कुशल वक्ता और अपने विनम्र आचरण से सभी वर्गों में चहेते है।
मिरी कई सामाजिक संगठनों के माध्यम से शिक्षा स्वास्थ्य और युवाओं के रोज़गार के क्षेत्र में काम करते आ रहे है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Health News : जांजगीर-चांपा जिले के लिए खुशखबरी, बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं, जांजगीर के श्री मल्टीस्पेशलिटी बर्न एवं ट्रॉमा सेंटर में अब मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं...

जिस तरह से हाल ही में हुए चुनाव में जाँजगीर चाँपा लोकसभा के सभी विधानसभा सीट भाजपा हार गई है उसको ध्यान में रखते हुए देखा जाये तो आनंद प्रकाश मिरी के भाजपा प्रवेश से निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी को एक मज़बूत शिक्षित और युवा नेता के रूप में एक मज़बूत स्तंभ मिल गया है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : बिहान की क़ृषि सखी और पशु सखियों को कराया गया किसान स्कूल का भ्रमण, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में 32 क़ृषि सखी और पशु सखियां ले रहीं क़ृषि उद्यमी का प्रशिक्षण

error: Content is protected !!