South Korea में 6 हजार से ज्यादा डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, मेडिकल सेवाएं ठप; सरकार के एक फैसले से मचा हाहाकार

दक्षिण कोरिया सरकार की मेडिकल छात्रों की संख्या बढ़ाने की योजना का अब विरोध होने लगा है। इस योजना के विरोध में हजारों ट्रेनी डॉक्टर उतर आए हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, 6,400 से अधिक ट्रेनी डॉक्टरों ने सरकार को इस्तीफा सौंप दिया है।

 



हजारों ट्रेनी डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा
अधिकारियों ने बताया कि हजारों ट्रेनी डॉक्टरों के इस्तीफे के बाद मेडिकल सेवाएं प्रभावित हुई है। डॉक्टरों की कमी होने के कारण सर्जरी और चिकित्सा उपचार में देरी हो रही है।

831 डॉक्टरों को काम पर लौटने का दिया आदेश
योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री पार्क मिन-ने कहा कि मंत्रालय ने 831 ट्रेनी डॉक्टरों को काम पर लौटने का आदेश दिया है। पार्क ने कहा कि सोमवार तक 100 अस्पतालों में 6,415 ट्रेनी डॉक्टरों ने अपना इस्तीफा सौंपा है, जिनमें से लगभग 1,600 ने नौकरी छोड़ दी है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

सरकार ने बढ़ाया ड्यूटी का समय
पार्क ने कहा कि सरकार ने मेडिकल सेवाओं में आई मुश्किलों से निपटने के लिए 97 सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी का समय बढ़ाया है और 12 सैन्य अस्पतालों में इमरजेंसी रूम में जनता के लिए खोले जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

डॉक्टरों की संख्या है सबसे कम
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण कोरिया में डॉक्टरों की संख्या दूसरे देशों के मुकाबले कम है। हालांकि, डॉक्टरों ने दावा किया कि सरकार ने इस मामले पर विचार-विमर्श नहीं किया है और इस कदम से चिकित्सा शिक्षा और सेवाओं की गुणवत्ता से समझौता होगा।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!