झाइयों और दाग धब्बों को हल्का कर देती हैं घर की ये 2 चीजें, स्क्रब बनाकर मलेंगी चेहरे पर तो दिखने लगेगा असर

स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं में से एक है पिग्मेंटेशन या कहें झाइयों की दिक्कत. चेहरे पर मेलानिन के ओवर प्रोडक्शन से झाइयां (Pigmentation) नजर आने लगती हैं. वहीं, स्किन का सही तरह से ख्याल ना रखने, धूप में ज्यादा देर तक रहने और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से चेहरे पर दाग-धब्बे नजर आना शुरू हो जाते हैं. अगर आप भी इन दाग-धब्बों (Dark Spots) और झाइयों की दिक्कत से परेशान हैं तो यहां जानिए किस तरह घर पर ही स्क्रब बनाकर लगाए जा सकते हैं. ये स्क्रब स्किन से दाग-धब्बे तो हल्के करते ही हैं, साथ ही त्वचा को निखरा हुआ और बेदाग बनाने में भी असरदार होते हैं.

 



 

 

 

झाइयों और दाग धब्बों के लिए स्क्रब | Scrub For Pigmentation And Dark Spots

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

 

 

हल्दी और शहद

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर शहद और औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी स्किन के दाग-धब्बे कम करने में असरदार होती है. स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच शहद में 2 चुटकी हल्दी मिलाएं और पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट से चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें और फिर चेहरा धोकर साफ कर लें. स्किन निखर जाती है. हफ्ते में एक बार इस स्क्रब (Scrub) का इस्तेमाल कर सकते हैं.

 

 

 

नींबू और चीनी का स्क्रब

इस स्क्रब से भी झाइयां हल्की होने लगती हैं, साथ ही यह स्क्रब दाग-धब्बों को दूर करने में भी असरदार होता है. ताजा नींबू के रस को एक चम्मच चीनी (Sugar) में मिलाएं. जब चीनी का आकार थोड़ा छोटा हो जाए तो इस स्क्रब को चेहरे पर मलें. एक से डेढ़ मिनट चेहरे को इस तरह स्क्रब करने पर स्किन एक्सफोलिएट होती है और धब्बे कम होने लगते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

ये नुस्खे भी आते हैं काम

स्क्रब के अलावा कुछ और घरेलू नुस्खे हैं जो झाइयों और दाग-धब्बों को कम कर सकते हैं. आप आलू के रस को झाइयों पर लगा सकते हैं. आलू के रस (Potato Juice) के ब्लीचिंग गुण झाइयां कम करते हैं.

 

 

 

दाग-धब्बे कम करने के लिए चेहरे पर रोजाना एलोवेरा लगाया जा सकता है. एलोवेरा जैल में ब्राउन शुगर मिलाकर स्क्रब भी बना सकते हैं.

कॉफी और शहद के पेस्ट को भी चेहरे पर मल सकते हैं. इससे चेहरे पर नजर आने वाली डेड स्किन सेल्स हटती हैं और त्वचा निखर जाती है.

एलोवेरा जैल में हल्दी मिलाकर लगाने पर भी दाग-धब्बे हल्के नजर आते हैं. आप रात के समय एलोवेरा और हल्दी को चेहरे पर 10 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!