Janjgir Big News : नैला में मालगाड़ी की चपेट में आकर सुपरवाइजर की हुई मौत, दो टुकड़ों में बंटा शरीर

जांजगीर-चाम्पा. नैला में मालगाड़ी की चपेट में आने से कोल साइडिंग के सुपरवाइजर रामगोपाल टंडन की मौत हो गई. रेलवे ट्रैक पर शव दो टुकड़ों में कटा हुआ था. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर नैला पुलिस जांच में पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जानकारी मिलने पर सुपरवाइजर के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस, बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, कांग्रेस नेताओं ने कहा...

दरअसल, बलौदा ब्लॉक के ठड़गाबहरा गांव के वार्ड नं 1 निवासी चिंताराम टंडन का 29 वर्षीय बेटा रामगोपाल टंडन सुपरवाइजर का काम करता था. 4 दिन पहले ही वह नैला के कोल साइडिंग में सुपरवाइजर के पद में पदस्थ था. ड्यूटी के दौरान वह रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ था, इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आकर सुपरवाइजर रामगोपाल की मौत हो गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है और आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 
error: Content is protected !!