Janjgir News : टीसीएल कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

जांजगीर-चाम्पा. शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के इतिहास विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक राम सेवक भगत के आतिथ्य में प्रारंभ हुआ। श्री भगत ने राष्ट्रीय सेवा योजना का जीवन में महत्व एवं समाज निर्माण में इसके योगदान पर चर्चा की एवं शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम के अगले दिन 8 फरवरी 2024 को प्रातः स्वयंसेवकों द्वारा प्रभात रैली निकाली गई एवं परियोजना कार्य के अंतर्गत शिविर स्थल के आसपास की साफ-सफाई का कार्य किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

बौद्धिक सत्र के दौरान महाविद्यालय के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभय सिन्हा, विधि विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. आभा सिन्हा विधि विभाग के सहायक प्राध्यापक नरेश आजाद एवं ब्रिजेशकांत बर्मन का आगमन हुआ। उन्होंने स्वयं सेवकों में अनुशासन के आवश्यकता पर विशेष बल दिया. उन्होंने कहा, जीवन में अनुशासित रहकर ही अपने लक्ष्य को पाया जा सकता है और इससे हम समाज में स्वयं को स्थापित कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य आगंतुक अतिथियों ने भी स्वयं सड़कों को संबोधित किया एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। रात्रि भोजन के पश्चात स्वयंसेवकों के मध्य गीत कविता आदि का कार्यक्रम रखा गया।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

इस अवसर पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार चंद्रा के अलावा टीम लीडर लक्की फरिश्ता प्रवीण हंसराज, शंकर लाल, लक्ष्मी नारायण, गुप्टेश्वर्, राहुल, शिवनारायण, मानसिंह, रमेश प्रधान, रेशमा, हिना बंसल, एवम सभी स्वयंसेवक उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!