Sakti Thief : बोर घर का ताला और दरवाजे को तोड़कर 16 हजार के सामान की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ डभरा थाना में FIR दर्ज

सक्ती. डभरा थाना क्षेत्र के कटेकोनी छोटे गांव के कनकन खार के बोर घर का ताला और दरवाजे को तोड़कर 16 हजार के सामान की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



डभरा पुलिस के मुताबिक, रंजीत कुमार चंद्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि कनकन खार के बोर घर में रखे झटका मशीन, जनरेटर स्प्रेयर मशीन और स्प्रे पाईप 600 मीटर कीमती लगभग 16 हजार रूपए को घर के दरवाजे और ताला को तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी करके ले गया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

पुलिस ने रंजीत कुमार चंद्रा की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 और 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!