Champa Thief : सरपंच के घर हुई लाखों की चोरी, 85 हजार नगद और जेवरात की चोरी, चाम्पा पुलिस कर रही जांच…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा क्षेत्र के महुदा ( च ) गांव में सरपंच के घर से अज्ञात चोरों ने 85 हजार नगद और जेवरात की चोरी कर ली है. घटना की जानकारी मिलते ही चाम्पा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

दरअसल, महुदा ( च ) गांव की सरपंच ज्योति साहू, के घर से अज्ञात चोरों ने 85 हजार नगद, जेवरात और 3 से 4 लाख के सामग्री की चोरी कर ली है. घटना के समय महिला सरपंच अपने पारिवारिक कार्यक्रम में गई थी. वहीं सरपंच पति घर में मौजूद था. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

इधर, डीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने कहा कि सरपंच के घर में चोरी की हुई है. चोरी की घटना के समय सरपंच घर से बाहर गई हुई थी. अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी कर ली. मामले में रिपोर्ट दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!