Akaltara-Kotmisonar Thief : कोटमीसोनार गांव के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने की 25 हजार नगद और सामान की चोरी, FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर 25 हजार नगदी और सामान की चोरी की है. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 305 (A), 331 (4) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, कोटमीसोनार गांव के बलदाऊ प्रसाद दुबे ने बताया कि उसके बेटे की हमेशा तबियत खराब रहती है और बेटे को इलाज के लिए जांजगीर लेकर आया था. बाद में घर पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अज्ञात चोरों ने 25 हजार नगदी और घर से 5 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली थी. पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज किया है और अज्ञात चोरों की खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : 7 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी महिला गिरफ्तार, आबकारी विभाग की कार्रवाई

Related posts:

error: Content is protected !!