Sakti News : हसौद तहसील कार्यालय और स्कूल निर्माणाधीन का कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना ने किया निरीक्षण

सक्ती. जैजैपुर विकास खण्ड क्षेत्र के हसौद में बन रहे सेजेस स्कूल का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने संबंधित पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को भवन निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही भवन निर्माण में लगने वाले सरिया व खिड़कियों को पूर्ण गुणवत्ता वाले लगाने के निर्देश दिए हैं।



इसके साथ ही कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त कलेक्टर के द्वारा नवीन तहसील भवन हसौद निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, निर्माण कार्य की गति बढ़ाने व निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान सक्ती एसडीएम पंकज डाहिरे, हसौद तहसीलदार भीष्म पटेल, पीडब्लूडी एसडीओ सहित सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में बड़ी लापरवाही, 51 अधिकारियों को थमाया गया कारण बताओ नोटिस... ये है बड़ी वजह... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!