Akaltara FIR : बाप, बेटे, बहु से अकलतरा में तीन लोगों ने की मारपीट, थाना में मारपीट करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र में बाप, बेटे, बहु से 3 लोगों ने मारपीट की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले अभिषेक भारते, करन पाटले, अर्जुन केंवट के खिलाफ केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा के सम्मेलाल श्रीवास ने बताया कि वह अपने पड़ोसी के घर के सामने बैठा हुआ था, तभी अभिषेक भारते, करन पाटले, अर्जुन केंवट ने आकर शराब पीने के लिए रुपये की मांग की और रुपये नहीं देने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. बीच-बचाव करने आए उसके बेटे-बहु से भी मारपीट की. इससे बाप, बेटे और बहु को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police News : नगर पंचायत खरौद में खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, फिलहाल 4 पुलिसकर्मियों की तैनाती, प्रधान आरक्षक को मिली जिम्मेदारी... देखिए SP का आदेश...

फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस मारपीट करने वाले अभिषेक भारते, करन भारते, अर्जुन केंवट के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

error: Content is protected !!