JanjgirChampa Board Exam : 12वीं की राजनीति/रसायन/लेखाशास्त्र/फसल उत्पादन विषय की परीक्षा संपन्न, 3 नकल प्रकरण बने

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज आयोजित हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2024 हेतु 12वीं की राजनीति/ रसायन/लेखाशास्त्र/फसल उत्पादन विषय विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हुई।

 



जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 12वीं की राजनीति/रसायन/लेखाशास्त्र/फसल उत्पादन विषय की परीक्षा में जिले के कुल पंजीकृत 12255 मे से 11992 विद्यार्थी शामिल हुए। जबकि 263 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इस परीक्षा में जिला शिक्षा अधिकारी की टीम द्वारा शास.हाई. स्कूल में 2 प्रकरण एवं महंत लाल दास उमावि शिवरीनारायण में 1 नकल प्रकरण कुल 3 नकल प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि विकासखण्ड अकलतरा में 1689, बलौदा विकासखण्ड में 1439, बम्हनीडीह विकासखण्ड में 2304, नवागढ़ विकासखण्ड में 4004, पामगढ़ विकासखण्ड में 2556 परीक्षार्थी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

कक्षा 12वीं की राजनीति विषय की ओपन परीक्षा संपन्न
जिले में संचालित हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल ओपन परीक्षा 2023-24 हेतु आज कक्षा 12वीं की राजनीति विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। राजनीति विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 880 में से 817 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में 63 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। पूरक परीक्षा में नकल प्रकरण दर्ज नहीं किए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!