Akaltara Thief : चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात सहित 48 हजार रुपये किया पार, FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के बाना परसाही गांव के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम की चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, बाना परसाही गांव की महिला गंगोत्री ने बताया कि उसकी तबियत खराब होने पर वह अपने गांव की भतीजी के घर चली गयी थी. दूसरे दिन वापस आकर देखने पर ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखने पर पेटी में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित 48 हजार रुपये की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली थी. मामले के अकलतरा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!