Akaltara FIR : दुकानदार से 4 लोगों ने की मारपीट, अकलतरा थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के दर्रीटांड गांव में दुकानदार से 4 लोगों ने मारपीट की है. पुलिस ने मारपीट करने वाले सोनू नायक, आकाश नायक, बंटी नायक, तुलसी नायक के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, दर्रीटांड गांव के गणेशराम नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी दुकान को बंद करते वक्त सोनू नायक, आकाश नायक, बंटी नायक, तुलसी नायक आकर सामान मांगने लगे. इसके बाद गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे. फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस ने मारपीट करने वाले सोनू नायक, आकाश नायक, बंटी नायक, तुलसी नायक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara FIR : गड्ढे को पटवाने पर बाप-बेटे समेत 3 लोगों ने सरपंच को जान से मारने की दी धमकी, फावड़ा लेकर सरपंच को मारने के लिए दौड़ाया, अकलतरा थाना में जुर्म दर्ज

error: Content is protected !!