Akaltara Bike Thief : अकलतरा में घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के वार्ड नं 6 से अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक की चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने बाइक की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा के वार्ड नं 6 निवासी संजीव राठौर ने बताया कि उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी. बाद में वापस आकर देखने पर बाइक वहां नहीं थी. किसी अज्ञात चोरों ने बाइक की चोरी कर ली थी. मामले में अकलतरा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Fraud Arrest : पिज्जा कम्पनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर 2 लाख 65 हजार की ठगी, दिल्ली से हुई आरोपी की गिरफ्तारी, ...इस राज्य का है रहने वाला... डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!