JanjgirChampa Big News : घर में अवैध रूप से भंडारित करके रखा था 2 लाख डीजल, 3 आरोपी पकड़े गए

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने घर में अवैध रूप से भंडारित करके रखे 2130 लीटर डीजल को जब्त किया है और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जब्त डीजल की कीमत 2 लाख 2 हजार 350 रुपये है.

 



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बुड़गहन गांव का विनोद बनर्जी अपने घर में डीजल को ड्रमों में अवैध तरीके से भंडारित करके रखा है. इस पर पुलिस ने दबिश दी और विनोद बनर्जी को पकड़ा. फिर उसके 2 साथी समीम खान और अभिमन्यु कुर्रे को गिरफ्तार किया. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 379, 41 ( 1 ) क के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!