JanjgirChampa Update : पति-पत्नी और उसके बच्चे की हैदराबाद में हुई मौत, CM ने शोक जताया… ऐसे हुआ बड़ा हादसा…

जांजगीर-चाम्पा. जिले के नवापारा गांव के पति-पत्नी और उसके बच्चे की मौत हो गई है. तेलंगाना के हैदराबाद में निर्माणाधीन मकान के गिरने से 7 लोगों की मौत हुई है, उसमें जांजगीर-चाम्पा जिले के 3 लोग भी शामिल है, वहीं ओड़ीसा के 4 लोग हैं. हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने शोक जताया है. खास बात है कि नवापारा गांव के राम यादव, उसकी पत्नी गीता बाई और उसका बेटा हिमांशु, 5 मई को मजदूरी करने हैदराबाद रवाना हुए थे और जिस दिन पहुंचे, उसके 24 घण्टे के भीतर यह हादसा हो गया, जिसमें इन तीनों को जान गंवानी पड़ी है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

error: Content is protected !!