Sakti Big News : नाला में नहाने के दौरान 2 मासूम बच्चों की डूबने से हुई मौत, शादी की खुशी मातम में बदली

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के बोरदा गांव के कर्रा नाला में नहाने के दौरान 2 मासूम रोहन सिदार, फलेश साहू की डूबने से मौत हो गई. घटना की जानकारी परिजन को मिलने पर रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



दरअसल, बोरदा गांव के अजय सिदार के यहां शादी हो रही थी. शादी कार्यक्रम में शामिल होने चाम्पा क्षेत्र के सिवनी गांव निवासी इंदल सिदार, अपने पत्नी, 5 वर्षीय बेटे रोहन सिदार सहित आए हुए थे. गांव के गंगेश साहू के 5 वर्षीय बेटे फलेश साहू के साथ रोहन सिदार खेलते-खेलते कर्रा नाला के पास नहाने चला गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir ACB Big Action : 10 हजार रिश्वत लेते महिला प्राचार्य और लिपिक गिरफ्तार, स्कूल के ही लिपिक से मांगी थी रिश्वत...

जहां दोनों बच्चों को ढूंढते परिजन नाला के पास पहुंचे. वहां दोनों 5 वर्षीय मासूम बच्चों के कपड़े बाहर पड़े थे, फिर खोजबीन शुरू की गई. इसके बीच नाला में डूबे दोनों मासूम को बाहर निकाला गया और सक्ती अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने दोनों बच्चे रोहन सिदार, फलेश साहू को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम किया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!