JanjgirChampa Bike Thief : घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, अकलतरा थाना में FIR दर्ज, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के वार्ड नं 8 में घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है. थाना क्षेत्र में कई बड़ी चोरी हो चुकी है, जिसका खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है. लगातार क्षेत्र में चोरी होने से लोग डरे हुए हैं.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : रेत माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, हसदेव नदी में रेत उत्खनन करते 4 चेन माउंटेन जब्त, खनिज विभाग की राज्य स्तरीय टीम और SDM, तहसीलदार और नायब तहसीलदार की टीम ने की कार्रवाई...

मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा के वार्ड नं 8 निवासी राहुल साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने जीजा की बाइक को पिछले कुछ समय से अपने पास रखा था. बाइक को घर के बाहर खड़ी करके अंदर चला गया था. बाद में वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी. फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया, पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, पर्यावरण को स्वच्छ रखने ली गई शपथ

error: Content is protected !!