गर्मी में बर्फ जैसी ठंडक देती हैं ये 5 देसी ड्रिंक्स, चिलचिलाती धूप में बॉडी रहेगी कूल, नहीं होगी पानी का कमी

राजस्थान अपनी गर्म प्रदेश के रूप में पहचान रखता है. ऐसे में यहां के लोग कैसे इतनी गर्मी में भी तरोताजा रहते है. तो आज हम उसी के बारे में आपको बताने जा रहे है. राजस्थान में गर्मियों में पांच ऐसी देसी ड्रिंक है जिससे तेज गर्मी के असर से यहां के लोग बच जाते है. अगर आप ने इन देसी ड्रिंक का स्वाद चख लिया तो आप विदेशी कोल्ड ड्रिंक्स का स्वाद भी भूल जाएंगे. तो जाने क्या है वो देसी ड्रिंक.

 



 

 

 

राबड़ी:

पूरे राजस्थान में छाछ की बनी राबड़ी बहुत पसंद की जाती है. अलग-अलग जिलों में इसको अलग-अलग अंदाज से बनाया जाता है. इसे बाजरा, मक्का, जौ के दलिये से तैयार किया जाता है. राबड़ी को बनाने के लिए एक पतीले में छाछ और दलिये की दाल के उबाला जाता है. जब तक दलिया अच्छे से पाक नहीं जाता है. इसके बाद इसे खाने के साथ या यू ही नमक, जीरे के साथ परोसा जाता है. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

 

केरी पन्ना:

राजस्थान में गर्मियों में मौसम में केरी पन्ना का बहुत अधिक प्रयोग होता है. इसे देसी ड्रिंक के लिए बहुत पसंद किया जाता है. केरी को उबालकर उसमें शक्कर, पुदीना, जीरा, सेंधा नमक मिलाकर इस खास ड्रिंक को तैयार किया जाता है. इसके सेवन से शरीर में होने वाली तपन से तुरंत राहत मिलती है साथ ही गर्मी से सिर दर्द, जी मतलना जैसी समस्या काफी निवारण हो जाता है.

 

 

 

 

इमली का पानी:

राजस्थान के कई हिस्सों में इमली का पानी भी गर्मी के मौसम में बहुत अधिक पसंद किया जाता है. गर्मियों में इमली को भिगोकर उसमें गुड, नमक, जीरा, पुदीना मिलकर खास इमली की ड्रिंक तैयार की जाती है. इसे पीने से लू नहीं लगती साथ ही गर्मियों में यह शरीर को भी फुर्तिला रखता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

 

छाछ:

राजस्थान में सबसे अधिक देसी ड्रिंक के रूप में अगर कोई चीज पसंद की जाती है तो वह दही से बनी हुई छाछ है. इसे सबसे ज्यादा लोग पीना पसंद करते हैं. खाने के साथ तो दोनों ही समय राजस्थान की थाली में छाछ आपको नजर आ जाएगी. छाछ के पीने से शरीर का डाइजेशन सिस्टम सही रहता है साथ ही गर्मी की तपन और शरीर में दिनभर फुर्ती बनाए रखने के लिए भी यह जरूरी होती है. छाछ को अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है इसमें जीरा, हींग का तड़का लगाकर धनिया पुदीने के साथ पिया जाता है.

 

 

 

शिकंजी:

गर्मियों में शिकंजी भी बहुत ज्यादा पसंद की जाती है, शरीर में इंस्टेंट एनर्जी के लिए नींबू पानी ड्रिंक का प्रयोग किया जाता है. गर्मियों में नींबू पानी सबसे अच्छी ड्रिंक में से एक माना जाता है जो शरीर को तरोताजा रखने में भी मददगार होता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!