Korba Big News : तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर भालू ने किया हमला, महिला की हुई मौत, फिर वन विभाग की टीम ने…

कोरबा. कटघोरा क्षेत्र में सिमगा गांव में तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई है. सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और मृतक महिला के परिजन को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद की है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, कटघोरा के सिमगा गांव की सीताबाई, तेंदूपत्ता संग्रहण करने जंगल गई थी. इस दौरान पेड़ के पीछे छिपे भालू ने महिला पर हमला कर दिया. इससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई., जिसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में महिला सीताबाई ने दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

आपको बता दें, वन विभाग की तरफ से वन्य प्राणी की क्षति पर 6 लाख रुपये देने का प्रावधान है. इस पर कटघोरा वन मण्डल ने मृतक के परिजन को आकस्मिक राशि 25 हजार रुपये प्रदान किया है बकाया राशि भी जल्द उपलब्ध कराने की बात अफसरों ने कही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!