JanjgirChampa Bike Thief : घर के बाहर खड़ी बुलेट बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी बुलेट बाइक की चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, कोटमीसोनार गांव के गोविंदा शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने बुलेट बाइक को घर के बाहर खड़ी किया था. बाद में वापस आकर देखने पर बुलेट बाइक वहां पर नहीं थी. किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ली गई थी. मामले में अकलतरा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : JSW प्लांट से कॉपर प्लेट की चोरी के मामले में फरार प्लांट के 3 इलेक्ट्रिशियन आरोपी और कॉपर प्लेट खरीददार एक आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 1 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड में...
error: Content is protected !!