JanjgirChampa Arrest : जुआ खेलने वाले 5 जुआरी को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, जुआ एक्ट के तहत की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने जुआ खेलने वाले 5 जुआरी को चोरिया गांव से गिरफ्तार किया है और पांचों जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

 



सारागांव पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और जुआरी संतोष कुमार देवांगन, श्रवण साहू, गिरबल प्रसाद, राजेशद्र साहू और लकेश्वर प्रसाद के कब्जे से 2 हजार 1 सौ 10 रूपये, 52 पत्ती तास बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

पुलिस ने जुआरी संतोष कुमार देवांगन, श्रवण साहू, गिरबल प्रसाद, राजेशद्र साहू और लकेश्वर प्रसाद के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 12 DSP बने ASP... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!