Korba Arrest : पेट्रोल पंप में विवाद करने एवं पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस, पूरे मामले को जानिए…

कोरबा. टीपी नगर स्थित पेट्रोल पंप में विवाद करने एवं पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले आरोपी रजत चतुर्वेदी और जीत अग्रवाल को सीएसईबी चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले के अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 160, 353, 186, 332, 294, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. दूसरी ओर, आरोपियों के पूर्व के आपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : नगर पालिका परिषद चांपा के नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण संपन्न

पुलिस के अनुसार, टीपी नगर पेट्रोल पंप के पास कुछ व्यक्ति विवाद कर रहे थे. इस दौरान सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. यहां कुछ युवक विवाद करते दिखे. इस पर पुलिस ने रजत चतुर्वेदी को पकड़ा और उसे वाहन में पुलिस बैठाने वाली थी, तभी जीत अग्रवाल और दो अन्य व्यक्ति ने पुलिस से गाली-गलौज की और मारपीट कर मौके से फरार हो गए थे. इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी रजत चतुर्वेदी और जीत अग्रवाल को गिरफ्तार किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. फरार अन्य आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : संकल्प से राष्ट्र निर्माण का मार्ग दिखाया लक्ष्मीबाई केलकर ने, राष्ट्र सेविका समिति द्वारा मनाया गया 'संकल्प दिवस', सेविकाओं ने लक्ष्मीबाई केलकर के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प...
error: Content is protected !!