JanjgirChampa FIR : शराब पीकर दो युवकों ने मछली बेचने वाले से मारपीट की, अकलतरा थाना में जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के तनौद गांव में दो युवक शंकर केंवट, सूरज केंवट ने मछली बेच रहे अशोक केंवट से मारपीट की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले शंकर केंवट, सूरज केंवट के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा के नायकटांड रोड निवासी अशोक केंवट ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मछली बेच रहा था. उसी समय शंकर केंवट, सूरज केंवट ने शराब पीकर आकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. इससे अशोक केंवट को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस ने मारपीट करने वाले शंकर केंवट, सूरज केंवट के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के नन्हे विद्यार्थियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!