Akaltara Accident Death : ट्रैक्टर की ठोकर मारने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, सोनडीह गांव में हुई थी घटना, FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के सोनडीह गांव में अज्ञात ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक सुरेंद्र पटेल की मौत हो गई. मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ IPC की धारा 304 (A) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, चंगोरी गांव का युवक सुरेंद्र पटेल 2 बाइक में अपने साथियों के साथ छट्टी कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के कुकदा खम्हरिया गांव गया था. वहां से वापस आते समय सोनडीह गांव पहुंचा था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक सुरेंद्र पटेल को ठोकर मार दी. इससे बाइक सवार युवक को सिर में गंभीर चोट आई थी. घायल सुरेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : कोटमीसोनार गांव में बांस के डंडे से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के द्वारा दोबारा गाली-गलौज करने पर पुलिस ने की कार्रवाई, भेजा गया जेल...

मामले में अकलतरा ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!