korba Accident : बस ने ऑटो को टक्कर मारी, हादसे में ऑटो ड्राइवर समेत 5 लोग गम्भीर रूप से घायल

कोरबा. गौमाता चौक के पास बस ने ऑटो को टक्कर मार दी. हादसे में ऑटो ड्राइवर और सवार अन्य 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

 



दरअसल, कोरबा के सीतामढ़ी से ऑटो में सवार होकर 5 लोग कुदुरमाल भागवत सुनने जा रहे थे. इसी दौरान गौमाता चौक के पास तेज रफ्तार बस ने ऑटो को टक्कर मार दी. हादसे के बाद आटो में सवार 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी 5 घायलों का इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!