JanjgirChampa Car Fire : कार में अचानक भीषण आग लगी, धूं-धूंकर जली कार, जान बचाकर भागा ड्राइवर

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के भदरा गांव में कार में अचानक भीषण आग लग गई और धूं-धूंकर कार जल गई. कार में सवार ड्राइवर ने भागकर जान बचाई है. आग लगने के बाद बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया, जब तक कार पूरी तरह जल गई थी. शॉर्ट सर्किट से कार में आग लगने की संभावना जताई गई है.



इसे भी पढ़े -  Champa-Seoni News : प्रशिक्षण पश्चात् वितरित किए गए प्रमाण पत्र, सिवनी में रेशम हथ करघा बुनकर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ था सम्पन्न

दरअसल, मेंहदी गांव से मुड़पार गांव लोगों को कार में छोड़ने गए थे. वहां से आते वक्त भदरा गांव में कार से अचानक धुंआ उठने लगा. इसे देखकर वक्त रहते ड्राइवर मौके से भाग गया और फिर कार में भीषण आग लग गई. राहत की बात रही कि कार में आगजनी से कोई जनहानि नहीं हुई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : 4 दिनों से लिपिक लापता, तालाब में नहाने घर से निकला था, मुलमुला पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज किया, लिपिक के बारे में कुछ भी पता नहीं चलने से परिजन परेशान...

error: Content is protected !!