JanjgirChampa Ultimetam : महानदी KSK पॉवर प्लांट के भू-विस्थापित हुए लामबंद, मांग पूर्ण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

जांजगीर-चाम्पा. नरियरा गांव के महानदी KSK पॉवर प्लांट के भू-विस्थापितों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और मांग पूर्ण नहीं होने पर 20 जून को आंदोलन की चेतावनी दी है. भू-विस्थापित के द्वारा 23 सूत्रीय मांग की जा रही है. जनवरी 2024 में भू-विस्थापितों आंदोलन करने जा रहे थे तब जिला प्रशासन और प्लांट प्रबंधन ने मांग पर विचार करने का आश्वाशन दिया था, लेकिन अब तक इसपर कोई पहल नहीं की गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...

भू-विस्थापितों ने बताया कि पिछले कई महीने से 23 सूत्रीय मांग को पूर्ण करने की मांग कर रहे हैं, इसके लिए कई बार कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन इस मसले पर कोई विचार नहीं किया जाता है. 15 जनवरी को भी भू-विस्थापित आंदोलन करने जा रहे थे, जिन्हें आश्वासन देकर आंदोलन करने नहीं दिया गया, लेकिन अब तक मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते 20 जून को प्लांट के गेट और रेल लाइन के सामने आन्दोल कर प्लांट को बंद करने की चेतावनी दी गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!