Janjgir News : नैला के डाकघर को यथावत रखने विधायक ब्यास कश्यप ने लिखा पत्र।

जांजगीर-चांपा. विधायक ब्यास कश्यप ने नैला स्थित डाकघर को यथावत रखने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा है।

 



ज्ञात हो कि नैला जांजगीर रेलवे स्टेशन के सामने डाक घर संचालित था। नगरवासियों की माने तो यह डाकघर आजादी के समय से संचालित था। इस डाकघर को कलेक्ट्रेट रोड में जिला न्यायालय के सामने स्थानांतरित किया जा रहा है। नगरवासियों की मांग पर स्थानीय विधायक ब्यास कश्यप ने जिले के कलेक्टर को पत्र लिखकर डाकघर को नैला में ही यथावत रखने की बात कही है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Student Ultimetam : शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावक ने विद्यालय में जीव विज्ञान के व्याख्याता की वापसी और शिक्षकों की कमी को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, मांग पूरी होने पर स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी...

उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि नैला डाकघर से न केवल स्थानीय निवासियों वरन आसपास के गांवों के लोगो का कार्य संपादित होता था। पत्राचार के अलावा इन लोगों ने अल्प बचत खाते भी इस डाकघर में खोल रखे थे। डाकघर के स्थानांतरित हो जाने से लोगो को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इससे लोगो में आक्रोश है। उन्होंने जहां जिला न्यायालय के सामने नवीन डाकघर खोलने का स्वागत किया है, वहीं नैला स्थित डाकघर को यथावत रखने की मांग भी की है।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के 64 TI के तबादले... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया...
error: Content is protected !!