Korba Big Accident : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, 3 युवकों की हुई मौत

कोरबा. पाली थाना क्षेत्र के डूमरकछार मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई. हादसे में बाइक सवार 3 युवक बालकृष्ण, कमलेश, राजेश की की मौत हो गई है. राहगीरों इसकी सूचना डायल 112 को दी गई. फिर डायल 112 के द्वारा 3 युवकों को मौके से पाली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया, और पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

पुलिस से जानकारी के अनुसार, कोरबा के पाली थाना क्षेत्र के धौराभाठा के 3 दोस्त डूमरकछार जा रहे थे. इस दौराण बाइक तेज़ रफ़्तार में होने के कारण बेकाबू हो गई और पेड़ से टकरा गई. इस भयानक हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घायल युवक को डायल 112 की मदद से पाली अस्पताल ले जाया गया, तब तक तीसरे युवक की भी मौत हो गई थी. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!