JanjgirChampa Big News : ट्रेलर ने बाइक सवार बुजुर्ग पति-पत्नी को कुचला, मौके पर ही पत्नी की मौत, घायल पति को अस्पताल भेजा गया, गम्भीर हालत में जांजगीर रेफर…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना के बसंतपुर गांव में ट्रेलर ने बाइक सवार बुजुर्ग पति-पत्नी को कुचल दिया. हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पति के पैर में गम्भीर चोट आई है, जिसे बम्हनीडीह अस्पताल के बाद जांजगीर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है. हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. घटना के बाद वाहन को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है.

 



पुलिस के मुताबिक, जांजगीर क्षेत्र के खोखरा गांव का बुजुर्ग राधेश्याम कहरा, अपनी पत्नी अनुसुइया कहरा के साथ महासमुंद जिले के बागबहरा गए थे. वहां से आकर अपने परिजन के घर रात में चिस्दा गांव में रुके थे. फिर तड़के खोखरा गांव जाने के लिए बाइक से बुजुर्ग पति-पत्नी निकले थे, तभी वे बसंतपुर गांव के चौक पर पहुंचे थे कि बिर्रा की ओर से जा रहे ट्रेलर ने बाइक सवार बुजुर्ग पति-पत्नी को कुचल दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

हादसे में पत्नी अनुसुइया की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पति राधेश्याम कहरा का पैर टूट गया है और उसे बम्हनीडीह अस्पताल के बाद जांजगीर के प्राइवेट अस्पताल भेजा गया है. मामले में बिर्रा पुलिस ने घटनाकारित ट्रेलर को निरुद्ध कर लिया है, वहीं आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!