JanjgirChampa Big News : करंट से महिला की मौत, परिजन सदमे में, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के पोड़ीदल्हा गांव में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई . कूलर बंद करने के दौरान यह हादसा हुआ, इसके बाद परिजन सदमें में हैं.

 



जानकारी के मुताबिक, पोड़ीदल्हा गांव की शशि साहू, कूलर बंद कर रही थी, तभी वह करंट की चपेट में आ गई और बेहोश हो गई. घटना के बाद परिजन आनन-फानन में अकलतरा सामुदायिक केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, महिला की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़े -  Akaltata News : विश्व महासागर दिवस के अवसर पर बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने 'प्लास्टिक मुक्त भारत' की शपथ ली
error: Content is protected !!