ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में इको क्लब समर कैम्प के द्वितीय दिवस का आयोजन

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में 18/06/2024 से 25/06/2024 तक समर कैम्प आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सी.बी.एस.ई बोर्ड के आदेशानुसार ‘‘मिशन लाईफ के लिये इको क्लब‘‘ के तहत क्रियान्वित कराया जायेगा। यह कार्यक्रम 7 दिवस तक आयोजित कराया जायेगा । प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं स्वास्थ्य सबंधी जानकारी प्रदान की जायेगी। जिसके तहत पहले दिन -ं ‘‘स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाएँ‘‘, दूसरे दिन – ‘‘स्थायी खाद्य प्रणाली अपनाएँ‘‘, तीसरे दिन – ‘‘ई-कचरा कम करें‘‘, चौथे दिन – ‘‘कचरा कम करें‘‘, पांचवे दिन- ‘‘ऊर्जा बचाएँ‘‘, छठवे दिन – ‘‘पानी बचाएँ‘‘ तथा सातवे दिन- ‘‘एकल उपयोग प्लास्टिक का निषेध‘‘ इत्यादि विषयों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया जायेगा।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

उपरोक्त विषयों में से ‘‘स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाएँ‘‘ विषय पर आज आनलाइन मोड पर विद्यार्थियों को संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा ‘‘स्थायी खाद्य प्रणाली अपनाएं‘‘ विषय पर जानकारी प्रदान किया गया। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को टेबल मैनर्स, डाइट चार्ट तैयार करना और खाद्य श्रृंखला संरक्षण जैसी इत्यादि गतिविधियों के माध्यम से जानकारी दी गई। कक्षा पहली से पांचवी के छात्रों को टेबल मैनर्स, कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों को डाइट चार्ट तैयार करना तथा कक्षा नवमीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को खाद्य श्रृंखला संरक्षण के बारे में गतिविधि कराया गया ।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

विद्यार्थियों को बताया गया कि इन सभी अच्छी आदतों के माध्यम से हम अपने जीवन को सुसभ्य बनाकर बदलाव ला सकते हैं । समाज में किस प्रकार से अच्छी आदतों के माध्यम से व्यवहार करना चाहिए तथा लोगों के बीच शिष्टता को परिलक्षित करना चाहिए सीखाया गया । प्रतिदिन विषयवार यह कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा । आज के कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं, एडमिन स्टाफ एवं ग्राउंड लेवल स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!