JanjgirChampa Big News : करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत, बचाने पहुंचा दूसरा व्यक्ति भी करंट से झुलसा

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के हथनेवरा गांव में टिन की छत को रिपेयरिंग करते वक्त एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. बचाने पहुचे दूसरे व्यक्ति भी करंट की चपेट में आ गया और झुलस गया है. उसे चाम्पा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

दरअसल, हथनेवरा गांव के भाठापारा में विजयचंद श्रीवास, अपने घर पर बनी टिन की छत रिपेयरिंग कर रहे थे. टिन के नीचे सीलिंग फैन लगा था, जिसका करंट टिन पर प्रवाहित हो रहा था. इस दौरान विजयचंद श्रीवास, करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. यहां बचाने पहुंचा गेंदलाल साहू भी करंट से झुलसा है, जिसे चाम्पा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!