गाड़ी खरीदी, 2 साल चलाई फिर बेच दी, इसी में हो जाता था करोड़ों का खेला, कई सितारे घेरे

मेंकोझिकोड.

 



आयकर विभाग ने यहां एक पुरानी कार शोरूम में की गई छापेमारी में 102 करोड़ रुपये के कालेधन के लेन-देन का पता चला है. आयकर विभाग के कोझिकोड डिवीजन के जांच विभाग ने मलप्पुरम निवासी मुजीब रहमान की कंपनी ‘रॉयल ड्राइव’ में धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया.

 

 

 

कालेधन के इन लेन-देन का पता चलने के बाद आयकर विभाग ने सिनेमा और खेल के क्षेत्र की राष्ट्रीय स्तर की हस्तियों को नोटिस भेजने का फैसला किया है, जिन पर इसमें शामिल होने का संदेह है. कार शोरूम की तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, मलप्पुरम और कोझिकोड शाखाओं में दो दिनों से अधिक समय तक छापेमारी की गई.

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

 

 

 

पिछले कुछ महीनों में बड़ी रकम के लेन-देन को लेकर संदेह जताया जा रहा था. पाया गया कि मशहूर हस्तियों ने लग्जरी कारें खरीदीं, एक या दो साल तक उनका इस्तेमाल किया और फिर अपने खातों में लेन-देन दर्ज किए बिना उन्हें रॉयल ड्राइव को बेच दिया. इसके अलावा, यह भी पता चला कि शोरूम से कारें खरीदी गई थीं, जिनकी कीमत काले धन से चुकाई गई थी. इस घटना में एक भारतीय क्रिकेटर और कई मलयालम फिल्म सितारे भी शामिल हैं.

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक
error: Content is protected !!