JanjgirChampa Big News : सड़क हादसे में घायल हुआ था शख्स, फिर उसने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हुई मौत

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के हरदीविशाल गांव में 3 दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति अशोक बनर्जी ने खुद पर पेट्रोल डालकर खुदकुशी कर ली. शख़्स ने पेट्रोल पम्प से डिब्बे में पेट्रोल खरीदा, फिर 50 मीटर आगे जाकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. आग लगाने के बाद पम्प के कर्मचारी फायर फाइटर लेकर पहुंचे और आग को बुझाया, तब तक उसकी मौत हो गई थी. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. फिलहाल, खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

दरअसल, 16 जुलाई को हरदीविशाल गांव में हादसा हुआ था और 1 व्यक्ति की मौत हुई थी, वहीं अशोक बनर्जी घायल हुआ था, जिसे जिला अस्पताल जांजगीर से बिलासपुर रेफर किया गया था. वहां 2 दिन इलाज के बाद वह घर आ गया था. फिर उसने खुद पर पेट्रोल डालकर खुदकुशी कर ली.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!