Sakti Big News : गौ सेवकों पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपी रायगढ़ जिले से गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू, मोबाइल जब्त

सक्ती. सक्ती-रायगढ़ जिले के बॉर्डर NH-49 पलगड़ा के पास गौ सेवकों पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपी को पुलिस ने रायगढ़ जिले से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में आरोपी शैलेन्द्र साहू, मयंक राजपूत, सुनील महंत, अरुण साहू के खिलाफ BNS की धारा 126(2), 191(2),191(3), 190, 296, 351(2), 115(2), 324(2) एवं आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और मोबाइल को जब्त किया है. चारों आरोपी, रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

दरअसल, सक्ती-रायगढ़ बॉर्डर के पास गौ-तस्कर गाय को रोड पर हांकते ले जा रहे थे, तभी गौ-सेवकों ने तस्करों से गाय को आजाद कराया था. इसके बाद कुछ ही दूरी पर 2 चारपहिया वाहन में 8 से 10 लोग आए और गौ-सेवकों पर जानलेवा हमला कर दिया था. इससे मयंक सिंह को गंभीर रूप से घायल हो गया था, वहीं सोनू, निलेश, रोहन को सामान्य चोटें आई थी. इस पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच में पुलिस जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

जांच के दौरान सक्ती पुलिस ने गौ सेवकों पर हमला करने वाले रायगढ़ जिले से 4 आरोपी शैलेन्द्र साहू, मयंक राजपूत, सुनील महंत, अरुण साहू को गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!