JanjgirChampa FIR : पुरानी रंजिश को लेकर युवक से व्यक्ति ने की मारपीट, FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के सोनादुला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक जयप्रकाश गोस्वामी से अमित यादव ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले अमित यादव के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, सोनादुला गांव के जयप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि वह गांव के खैरवार पारा के पुल के पास था. उसी समय गांव का अमित यादव आकर पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज की. इसके साथ ही जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले अमित यादव के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Raipur : छग विधानसभा के मानसून सत्र के लिए अधिसूचना जारी... 5 दिनों का होगा मानसून सत्र...
error: Content is protected !!