बजट रखिए तैयार, अगले महीने मार्केट में एंट्री करने वाली है 5 धांसू कार; लॉन्च होते ही खरीदने टूटेंगे ग्राहक!

आप भविष्य में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, अगले महीने यानी अगस्त में कई कंपनियां अपनी नई कारों को लॉन्च करने जा रही हैं। इनमें से अधिकांश अपकमिंग कारों का लॉन्च डेट कंफर्म हो चुका है।

 



 

 

हुंडई अल्काजर फेसलिफ्ट की कीमत

हुंडई अल्काजर के मौजूदा मॉडल की कीमत 16.77 लाख रुपये से 21.28 लाख रुपये के बीच है. ये कीमतें एक्स-शोरूम के हिसाब से हैं. अल्काजर का फेसलिफ्ट मॉडल इससे महंगा होगा.

 

 

 

इस लिस्ट में देसी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स से लेकर महिंद्रा और दिग्गज जापानी कंपनी निसान से लेकर फ्रांसीसी कंपनी सिट्रोएन तक शामिल है। इस लिस्ट में ग्राहकों को सबसे ज्यादा इंतजार टाटा मोटर्स की मोस्ट अवेटेड कर्व का है। बता दें कि पहले टाटा कर्व (Tata Curvv) का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च होगा। इसके बाद कंपनी टाटा कर्व के ICE वेरिएंट को मार्केट में लॉन्च करेगी। आइए जानते हैं अगले महीने यानी अगस्त महीने में लॉन्च होने वाली ऐसी ही 5 कारों के संभावित फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

 

 

 

Tata Curvv

दिग्गज कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अपनी मोस्ट-अवेटेड क्रॉसओवर एसयूवी कर्व को 7 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि इस दिन टाटा कर्व का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च होगा। कई मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रहे हैं कि टाटा कर्व सिंगल चार्ज पर ग्राहकों को 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज ऑफर करेगी। बता दें कि टाटा कर्व EV की अनुमानित कीमत 17 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

 

 

 

Mahindra Roxx

अगर आप नई ऑफ-रोडिंग एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अपकमिंग 5-डोर महिंद्रा थार एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। बता दें कि अपकमिंग 5-डोर महिंद्रा थार कंपनी की 3-डोर थार का अपडेटेड वर्जन है जिसका नया नाम महिंद्रा थार रॉक्स रखा गया है। महिंद्रा थार रॉक्स को कंपनी 15 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, अपकमिंग महिंद्रा थार रॉक्स के पावरट्रेन में किसी बदलाव की संभावना नहीं है।

 

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

 

Citroen Basalt

अगर आप निकट भविष्य में नई क्रॉसओवर एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए सिट्रोएन बसाल्ट एक शानदार ऑप्शन साबित होगा। बता दें कि प्रोडक्शन-स्पेक सिट्रोएन बसाल्ट को कंपनी अपकमिंग 2 अगस्त को शोकेस करेगी। इसके बाद कंपनी कार की कीमतों का खुलासा करेगी। बता दें कि मार्केट में सिट्रोएन बसाल्ट का सीधा मुकाबला अपकमिंग टाटा कर्व से होगा।

 

 

 

New Nissan X-Trail

भारतीय ग्राहकों के लिए दिग्गज जापानी कार निर्माता कंपनी निसान अपनी प्रीमियम एसयूवी न्यू-जनरेशन X-Trail को भारत लाने जा रही है। बता दें कि कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही न्यू-जनरेशन निसान X-Trail की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी अपनी प्रीमियम एसयूवी की कीमतों का खुलासा 1 अगस्त को करने वाली है। बता दें कि कंपनी अपनी प्रीमियम अपकमिंग एसयूवी को पूरी तरह से CBU यूनिट द्वारा भारत लाएगी जिसमें पावरट्रेन के तौर पर 1.5-लीटर का टर्बो पैट्रोल इंजन दिया जाएगा।

 

 

 

Lamborghini Urus SE

प्रीमियम सेगमेंट की कार बनाने वाली कंपनी लैंबॉर्गिनी भारत में अपकमिंग 9 अगस्त को अपनी नई कर Urus SE को लॉन्च करने जा रही है। लैंबॉर्गिनी की अपकमिंग कार में पावरट्रेन के तौर पर 4.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया जाएगा जो 789bhp की अधिकतम पावर और 950Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगी। इसके अलावा, लैंबॉर्गिनी की यह कार 3.4 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेगी।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!