Mahindra XUV700 की नींद उड़ाने आ रही है Hyundai Alcazar Facelift, जानिए क्या होगा नया

लंबे समय से हुंडई अल्कज़ार के फे़सलिफ़्ट वर्ज़न के लॉन्च की तारीख़ का इंतज़ार बना हुआ था, जो अब लगभग ख़त्म होता नज़र आ रहा है. क्योंकि कंपनी ने इसके लॉन्च को लेकर निर्धारित की गई समयसीमा का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है.
बता दें कि, अल्काज़ार के फ़ेसलिफ़्ट वर्ज़न के सितंबर के महीने में लॉन्च किया जाएगा.

 



 

 

 

हालांकि, कंपनी ने अभी तय तारीख़ का ख़ुलासा नहीं किया है. ऐसे में ग्राहकों को थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है. आपको बता दें कि, इस मॉडल को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है, जिससे इसमें मिलने वाले कई फ़ीचर्स का अंदाज़ा आसानी से लगाया जा सकता है. हाल-फ़िलहाल में सामने आईं तस्वीरों को देखने पर लगता है कि इसका डिज़ाइन काफ़ी हद तक क्रेटा फ़ेसलिफ़्ट के जैसा ही है, जिसे हाल ही में इस साल के शुरुआत में बाज़ार में उतारा गया था.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

 

इंजन में नहीं होगा कोई बदलाव

मौजूदा Hyundai Alcazar 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प के साथ आती है. यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक और 7-स्पीड DCT यूनिट से लैस होगा. रिपोर्ट के मुताबिक फेसलिफ्ट संस्करण में भी यही इंजन मिलेगा.

 

 

डिज़ाइन
नई Hyundai Alcazar Facelift का डिज़ाइन नई क्रेटा फेसलिफ्ट की तरह होगा. इसमें अपडेटेड डिजाइन वाली गई ग्रिल, नए एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, डुअल-टोन अलॉय व्हील और नया टेलगेट दिया जा सकता है.

 

 

 

हुंडई अल्काजर फेसलिफ्ट के फीचर्स

हुंडई अल्काजर फेसलिफ्ट का इंटीरियर नई क्रेटा की तर्ज पर अपडेट किया जाएगा. इस थ्री-रो SUV में डुअल स्क्रीन सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 10.25 इंच के दो डिस्प्ले होंगे. इनमें से एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए होगी. नई एसयूवी की फीचर लिस्ट में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटीलेटेड सीट्स, नए डिजाइन का डैशबोर्ड, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और नई सीट्स शामिल हो सकती हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

 

 

 

क्रेटा की तरह हुंडई अल्काजर के 2024 मॉडल में लेवल 2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) सूट दिया जा सकता है, जिसमें कुल 19 सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे. इनमें लेन कीप असिस्ट, लेन फॉलोविंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट कॉलिजन वार्निंग, लीडिंग व्हीकल डिपार्चर अलर्ट, एडवांस असिस्ट, अवॉइडेंस असिस्ट, सराउंड व्यू मॉनिटर, फॉरवर्ड कॉलिजन वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर और रियर क्रॉस ट्रैफिक कॉलिजन अवॉइडेंस असिस्ट फीचर मिलेंगे.

 

 

 

हुंडई अल्काजर फेसलिफ्ट की कीमत

हुंडई अल्काजर के मौजूदा मॉडल की कीमत 16.77 लाख रुपये से 21.28 लाख रुपये के बीच है. ये कीमतें एक्स-शोरूम के हिसाब से हैं. अल्काजर का फेसलिफ्ट मॉडल इससे महंगा होगा.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!